Breaking News

पुलिस की सक्रियता के कारण महिला की बच पायी जान

सूरज अवस्थी, निगोहा/लखनऊ। क्षेत्र के मदाखेड़ा गांव में एक महिला ने अपनी सास के झगड़े के बाद अपनी जान देने का इरादा बनाया और अपने सगे भाई को फोन पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद उसके भाई ने पहले अपनी बहन को ऐसा ना करने की बात कही जब भाई ने देखा कि उसकी बहन नहीं मान रही है और वह सच में अपनी जान दे देगी इसके बाद उसके भाई ने तुरंत ही पूरे मामले की जानकारी डायल 112 पर की सूचना पाते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सतर्कता दिखाते हुए फांसी का फंदा गले मे डाल रही महिला को दीवार फांदकर दरवाजा तोड़कर बाहर निकालकर उसकी जान बचाई और निगोहां थाने लेकर चली आयी।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक बातचीत कर महिला को समझा बुझाकर पति के साथ घर भेज दिया।  लखनऊ कल्ली पश्चिम के रहने वाली विजेता का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व मदाखेड़ा गांव के रहने वाले रवि के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही सास छेदाना और बहू विजेता के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा बना रहता था। इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन के अनुसार बुधवार  देर शाम सास और बहू में झगड़ा हुआ जिसके बाद बहु विजेता ने कल्ली पश्चिम में रह रहे अपने भाई कमलेश कुमार को मोबाइल फोन पर सूचना दी कि मेरी मेरी 6 माह की बच्ची की देखभाल करना मैं फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रही हूं यह सुन भाई कमलेश कुमार के पैरों के नीचे मानो जमीन खिसक गई और ऐसा न करने की हिदायत देकर तुरंत डायल 112 की पुलिस को मामले की सूचना दी , सूचना पाते ही पीआरवी 531 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सतर्कता दिखाते हुए  एक स्टील की टंकी पर रखकर साड़ी के फंदे से फांसी का फंदा गले मे डाला जैसे ही लटकी की पीआरवी की टीम कांस्टेबल विष्णु ठगेला ,पायलेट संजीव चौधरी , महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह ने दरवाजा तोड़कर और दीवार फांदकर महिला को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई । जिसके बाद महिला और ससुरालीजनों को निगोहां थाने लेकर चली आयी जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक बातचीत कर महिला को समझा बुझाकर पति के साथ घर भेज दिया। 

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …