Breaking News

बिहार :: डीईओ कार्यालय में लिपिकों की हुई मारपीट का विडियो वायरल, लिपिकों पर गिर सकती है गाज

picsart_10-27-11-36-30-240x200दरभंगा : इंटरमीडिएट के रजिस्ट्रेशन की यूजर्स आइडी को लेकर सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय के लिपिक और कुशोथर हाई स्कूल के लिपिक के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है. व्हाट्सएप व सोशल साईट्स पर विडियो वायरल होने से दोनों लिपिकों की मुसीबतें बढ़ सकती है.सरकारी विभाग में इस तरह की वारदात सरकारी कर्मचारियों की एकता पर बड़ा सवाल उठाता है.इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी भी अब तक मौन हैं परंतु शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के बीच ये कयास लगाया जा रहा है कि इस घटना पर बिहार बोर्ड जरूर कार्रवाई करेगी.अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनके कयासों पर बिहार बोर्ड खड़ी उतरती है या मौन ही रहती है.

गौरतलब है कि सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय लहेरियासराय पहुँचे मिथिला नंद मिश्र को रजिस्ट्रेशन फार्म लेने की कुछ अधिक जल्दी थी. इस पर बुद्धिनाथ झा झुंझला गए. उन्होंने कुशोथर स्कूल के लिपिक से प्रधानाध्यापक द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र मांगते हुए कहा कि या तो पत्र दें या फिर प्रधानाध्यापक को भेज दें. बिना पत्र के फार्म नहीं मिलेगा. इतना सुनते ही स्कूल के लिपिक ताव खा गए. उन्होंने सहायक को कानून पढ़ाना शुरू कर दिया. कार्यालय के अन्य सहायकों ने उन्हें समझाया तो वह और भड़क गये दोनों एक दूसरे को लेकर टेबुल से फर्श पर कूद पड़े वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने बड़े मुश्किल से मामला शांत करवाया.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …