डेस्क : बिहार सरकार ने 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस बदलाव के तहत देर रात 22 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया. 12 जिलों के जिलाधिकारियों को भी इधर से उधर भेजा गया है. तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित किए गए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों में पटना नगर आयुक्त तथा पश्चिम चंपारण, कटिहार, खगड़िया, बक्सर, अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, नवादा, सीवान, औरंगाबाद, मधुबनी और सहरसा के जिलाधिकारी शामिल हैं .

जानकारी के मुताबिक, कुंदन कुमार को बेतिया का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि कंवल तनुज कटिहार के डीएम होंगे. वहीं, अमन समीर को अब बक्सर का जिलाधिकारी बनाय गया है.चन्द्र शेखर घोष, खगड़िया और सीएच प्रशांत कुमार अब अररिया के जिलाधिकारी होंगे. वहीं, शीर्षत कपिल को मोतिहारी का डीएम बनाया गया है. जबकि, हिमांशु शर्मा अब पटना के नगर आयुक्त होंगे.
वहीं, आदित्य प्रकाश किशनगंज, यशपाल मीणा नवादा, अमित कुमार पांडेय सीवान, सौरभ जोरवाल औरंगाबाद, दिओर नीलेश मधुबनी और कौशल कुमार अब सहरसा का जिलाधिकारी बनाया गया है.
नीतीश सरकार ने खाद्य प्रधान सचिव हरजोत कौर को राज्य महिला निगम प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार दिया है. जबकि एन विजय लक्ष्मी गन्ना उद्योग विभाग की प्रधान सचिव होंगी.
वहीं, एन सरवन कुमार को पशुपालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जबकि पंकज पाल को एसएफसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है. पूनम कुमारी अब विशेष सचिव कृषि होंगी. राहुल रंजन महिवाल को ग्रामीण विकास का विशेष सचिव बनाया गया है.

इसके साथ ही अनिरुद्ध कुमार अब विशेष गृह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि धर्मेंद्र सिंह मत्स्य निदेशक, बैद्यनाथ यादव अपर सचिव स्वास्थ्य, रमन कुमार बुडको एमडी और आवास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी मिला हैं.
वहीं, अनिमेष कुमार पाराशर को कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव के साथ संस्कृति निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जबकि शैलजा शर्मा पथ निर्माण विभाग की संयुक्त सचिव बनाई गई हैं. इसके साथ ही सुश्री रंजीता को श्रम आयुक्त और कौशल विकास मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !