Breaking News

सीएम का पद जिम्मेदारी का प्रतिशोध का नहीं: अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाईकोर्ट द्वारा सीएए के विरोध में हुए नुकसान की भरपाई लोगों से करने के योगी सरकार के फैसले पर रोक लगाने के बाद ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि ये पद जिम्मेदारी का है प्रतिशोध की भाषा बोलने का नहीं।
इसके पहले सपा मुख्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की 33वीं पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई। अखिलेश ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में लम्बा सफर तय किया, लेकिन वे अपनी ईमानदारी और समाजवाद के प्रति निष्ठा से कभी नहीं डिगे। उन्होंने 1977 में बिहार में सरकारी नौकरी में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। समाजवादी पार्टी उनके रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित है।


राजेंद्र चौधरी ने महानगर स्थित कर्पूरी ठाकुर पार्क में भी उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर संजय सविता विद्यार्थी, अरविंद गिरि, राहुल सिंह, प्रदीप तिवारी, रामगोपाल पुरी, प्रमोद मौर्या, कुलदीप सविता स्कालर, अमित ठाकुर, मनोज ठाकुर, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, सत्य समदर्शी (कविराजदास) भाईलाल पटेल, श्याम विश्वकर्मा, बृजेश शर्मा, मरगूब कुरैशी, डा. प्रमोद सूरी, अनिल यादव मास्टर, पूजा शुक्ला, सतीश शर्मा समर, निखिल कनौजिया, अरविंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, धीरज श्रीवास्तव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Check Also

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान ने चकरनगर चकरनगर में जनता से किया संपर्क स्थापित

चकरनगर/इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान गांव ललूपुरा में क्वारी नदी व सिंध नदी के …