Breaking News

जनता की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण : केशव

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी तत्परता, गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। श्री मौर्य सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय-7 कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे रू-ब-रू हो सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए।

जनता दर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, अवैध अतिक्रमण,भूमि विवाद, आवास आवंटन, सड़क निर्माण कराने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कराने, मार्गों के पुनर्निर्माण आदि से संबंधइत विभिन्न विभागों के प्रकरण आए। जनता दर्शन में हरदोई ,ललितपुर, सीतापुर ,अयोध्या ,प्रतापगढ़ , प्रयागराज, बस्ती ,सिद्धार्थ नगर, हापुड़ ,कौशांबी ,आदि विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याये रखी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …