राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि योगी सरकार ने किसान और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई काम नहीं किया।
अखिलेश यादव ने सोमवार को यह बात एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कही। उन्होंने दावा किया कि सपा अगले 2022 के विधानसभा चुनाव में 351 सीटें जीतेगी। अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार सिर्फ झूठे सपने लोगों को दिखा रही है। किसानों की हालत राज्य में खराब है। दोनों सरकारें भाजपा की हैं, फिर भी राज्य में विकास नहीं हो रहा है। निवेश के लिए और विकास के लिए रात दिन काम करना पड़ता है।
सपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली-नोएडा मेट्रो समाजवादी सरकार में बनी, सैमसंग कंपनी को मंजूरी उनकी सरकार ने दी। अमूल हमारी सरकार में आया। इस सरकार ने क्या किया? गोरखपुर में एम्स अस्पताल के लिए जगह समाजवादी पार्टी ने दी। हम काम करते रहे और भाजपा के लोग कब्रिस्तान और श्मशान बनाते रहे।

योगी सरकार द्वारा दंगाइयों के पोस्टर्स लगाने के सवाल अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से इस तरह के फैसले का विरोध करती है। हम किसी का पोस्टर नहीं लगाते। आजम खां के खिलाफ भी झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं। इस सरकार का काम मुकदमा दर्ज करना है। जो सरकार ने पोस्टर्स लगाए थे, वह गैरकानूनी थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !