दरभंगा : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा – 2020 दरभंगा जिला अन्तर्गत 02 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिसमें 01. Krishna Digital Donar Dilawarpur Near Dall Mill, Font of Manners Public School, Darbhanga 02. iON Digital Zone iDZ1 Khajasarai Near Govt Middle School/Fathmis House, Khajasarai, Laherisarai, Darbhanga परीक्षा केन्द्रों के नाम शामिल है।

यह परीक्षा टी.सी.एच. के सहयोग से दिनांक 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 एवं 28 मार्च 2020 को तीन पालियों में अर्थात् प्रातःकालीन पाली 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 11ः00 बजे पूर्वाह्न तक, मध्याह्नकालीन 01ः00 बजे अपराह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक एवं संध्याकालीन पाली 04ः00 बजे अपराह्न से 05ः00 बजे अपराह्न तक सम्पन्न होगी।

परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु दंड प्रक्रिया की संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगा। यह निषेधाज्ञा परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र के 500 गज के व्यासार्द्ध में प्रभावी रहेगा।

इस आदेश के तहत शांति भग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना, किसी भी व्यक्ति को लाठी, भाला, गड़ासा, छूरा अन्य घातक हथियार, अग्नेयास्त्र विस्फोटक इत्यादि लेकर चलना, पूर्वाह्न 07ः00 बजे से अपराह्न 06ः00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग एवं उपयोग, निषिद्ध क्षेत्र में परीक्षार्थियों एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी व्यक्तियों को मोबाईल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट, इलेक्ट्रोनिक पेन, पेजर, सेल्युलर फोन, ए.टी.एम. कार्ड, घड़ी एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
सरकारी पदाधिकारी और आरक्षी एवं सैन्य बल के कर्मचारियों जो परीक्षा संचालन कार्य में नियुक्त है, सरकारी अथवा प्रशासन द्वारा निर्गत पासधारियों, शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन कार्य में लगे कर्मियों एवं शव यात्रा, धार्मिक जुलूस और शादी-विवाह के कार्यक्रम में शिथिल रहेगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !