Breaking News

कोरोना वायरस से निपटने हेतु दरभंगा में पूरी तैयारी, डीएमसीएच में दण्डाधिकारी की तैनाती – डीएम डॉ त्यागराजन

दरभंगा : जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला के दो अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है। जिसमें एक दरभंगा नगर के लब्ध प्रतिष्ठित अस्पताल डी.एम.सी.एच. एवं दूसरा अनुमण्डलीय अस्पताल, बेनीपुर के नाम शामिल है।


डी.एम.सी.एच. के आई.डी.एच. वार्ड में कोरोना वायरस के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों के चिकित्सा के लिए 12 शय्या का आइशोलेशन वार्ड रेडी है। आई.डी.एच. वार्ड में भेंटिलेटर, बी.जी.ए मशीन, बी-पेप मशीन, रियेजेन्ट, मास्क, दवा आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना वायरस से संक्रमण के संदर्भ में निर्धारित मापदंड (स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल) के अनुसार कोरोना वायरस का लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की जाँच कराई जायेगी।

कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को डी.एम.सी.एच. एवं एस.डी.एच., बेनीपुर के आइशोलेशन वार्ड में रखा जायेगा। वहाँ उनका ब्लड सैपल कलेक्ट कर जाँच हेतु आर.एम.आर.आई./पी.एम.सी.एच., पटना भेजा जायेगा। उन्होंने ये बातें डी.एम.सी.एच. अस्पताल में आयोजित एक बैठक में कही है।


जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा हेतु डी.एम.सी.एच. में सशस्त्र बल के साथ दण्डाधिकारी की तैनाती कर दी गई है, जो 03 पालियों में 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। मालूम हो कि दिनांक 15 मार्च 2020 को डी.एम.सी.एच. अस्पताल से एक संदिग्ध मरीज फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस द्वारा ट्रेस कर लिया गया। कहा कि दुबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हो यह अस्पताल प्रशासन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं सदर अनुमण्डल पदाधिकारी को डी.एम.सी.एच. में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि आज ही पुलिस पदाधिकारी के जवान एवं गृहरक्षकों की तैनाती कर दी जायेगी।


जिलाधिकारी ने डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य/अधीक्षक एवं एच.ओ.डी. को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्धारित मापदंड को फॉलो करने को कहा गया। कहा कि कोरोना के लक्षण की पुष्टि होने पर ही मरीज को आई.डी.एच. वार्ड में एडमिट कर ब्लड सैंपल कलेक्ट किया जायेगा एवं जाँच के लिए पटना भेजा जाएगा।
अधीक्षक, डी.एम.सी.एच. द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस के लक्षण वाले संदिग्ध मरीज को आपातकालीन वार्ड में पहले प्राथमिक जाँच की जाती है। कोरोना के लक्षण की पुष्टि होने पर उक्त मरीज को आई.डी.एच. वार्ड में शिफ्ट करनी होती है। आपातकालीन वार्ड एवं आई.डी.एच. वार्ड के बीच बड़ा फासला है। इसलिए अब संदिग्ध मरीज को एम्बुलेंस से आई.डी.एच. वार्ड में शिफ्ट किया जायेगा। 24 घंटे एम्बुलेंस रेडी रहेगा।
अधीक्षक डॉ. प्रसाद द्वारा बताया गया कि आई.डी.एच. वार्ड के मेडिकल कचरा (वेस्ट) को डिसंपोज करने हेतु एजेंसी आउटसोर्स की गई है। एजेंसी द्वारा प्रतिदिन कचरा का उठाव किया जाता है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को इसकी तहकीकात कर लेने को कहा कि एजेंसी द्वारा मेडिकल कचरे को सही तरीके से डिसंपोज किया जा रहा है या नहीं।
अधीक्षक डॉ. आर.आर. प्रसाद द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस की जाँच रिपोर्ट आने में 24 घंटे का वक्त लग जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में संशय की स्थिति है। सामान्य सर्दी, बुखार, खाँसी की शिकायत होने पर इसका सहज उपचार उपलब्ध है। उन्हें कोरोना वायरस की जाँच कराने की कदापि जरूरत नहीं है।


वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपील किया कि लोग सावधानी बरतें, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। अपने हाथां को साबुन से अच्छी तरह से बार-बार धोयें। हाथां से चेहरे एवं आँखो को अनावश्यक रूप से नहीं छूएँ, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि सावधानी बरत कर ही हम कोरोना से जीतेगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति हाल के समय में विदेश से लौटा है एवं उनमें कोरोना के लक्षण प्रकट हुए है अथवा कोरोना के ज्ञात मरीज के सम्पर्क में आया है तो ऐसे लोगो को अवश्य जाँच करानी चाहिए। कहा कि कोरोना से घबड़ाने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी एवं सतर्कता से इस कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है।
तदंतर जिलाधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त द्वारा डी.एम.सी.एच. के प्रचार्य एवं अधीक्षक, विभागाध्यक्ष आदि के साथ आई.डी.एच. वार्ड का भ्रमण कर वहाँ की गई व्यवस्था का मुआयना किया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, डी.एम.सी.एच. प्राचार्य डॉ. एच.एन. झा, अधीक्षक आर.आर. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, एच.ओ.डी., अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, बेंता, डी.एम.सी.एच. के चिकित्सा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा झंझारपुर समेत पांच सीटों को साधेंगे पीएम मोदी

डेस्क। पीएम मोदी आज दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए पीएम …

एडीजे प्रथम श्री रामाकांत की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार …

दरभंगा :: 06 मई से 08 मई तक होगा ए.वी.एस.सी/ए.वी.पी.डी का मतदान, बनाए गए 23 मतदान दल

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव-2024 के …