झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : झंझारपुर को जिला बनाने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय के हनुमान मंदिर प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं अनुमंडल क्षेत्र के बुद्धिजीवियों की एक बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झंझारपुर को जिला घोषित करवाने के लिये सरकार को आवेदन,निवेदन करने से लेकर आंदोलन तक किया जाएगा । इसके लिए बैठक में एक गैर राजनीतिक संगठन के रूप में ‘झंझारपुर जिला बनाओ मोर्चा’ का गठन किया गया ।
मोर्चा के संयोजक प्रबोध चन्द्र दास को मनोनीत किया गया । इनके नेतृत्व में मोर्चा के संचालन हेतु 13 सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया । तदर्थ समिति के सदस्यों ने जिला बनाओ अभियान की शुरूआत अंधराठाढ़ी प्रखंड से करने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पास करते हुए संयोजन का भार महरैल के मुखिया गीतानाथ झा को सौंपा ।

मंदिर प्रांगण में बैठक करते झंझारपुर जिला बनाओ मोर्चा के सदस्यगण
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला का हर मानक पूरा करने के बावजूद झंझारपुर को जिला नहीं बनने देना स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है । बैठक में संयोजक प्रबोध चन्द्र दास के अलावा गीतानाथ झा, सत्यनारायण झा,श्रीनारायण भंडारी,नवीन झा, कुलानन्द चौधरी, प्रेम नारायण झा, रघुवीर मिश्र,संदीप दास,देवेंद्र मंडल, कामेश्वर कामति,राजू महतो आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !