Breaking News

पोस्टर मामले में रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। पोस्टर मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। सभी ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पार्क में एकजुट होकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि संविधान में देश के हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने और सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है। असहमति ही लोकतंत्र की ताकत है, जिसे सरकार दबाने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है। गिरफ्तार किए सुधांशु बाजपेयी व उनके साथियों को जल्द से जल्द छोड़ा जाए।

वहीं प्रवक्ता उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार न्यायालय के निर्णय के बिना ही किसी को भी दोषी करार देते हुए वसूली के लिए उनकी पता सहित फोटो वाली होर्डिंग लगाई गई। इसी को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव में दिए गए हलफनामे में स्वीकार किए गए मुकदमों के आधार पर सवाल किए गए। जिसकर मुकदमा दर्ज कर गिरफतार लिया गया, यह सही नहीं है। इस दौरान रमेश कुमार शुक्ल, विवेकानन्द पाठक, मोहित पाण्डेय, अभिषेक सिंह राणा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …