राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी ने 9 और जिला व महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दस पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। इसके अलावा राज्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर लोटन राम निषाद को नामित किया गया है।

बांदा में अध्यक्ष के अलावा समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष पद आमिर खां मन्नी की तैनाती की गई है। जिला पार्टी अध्यक्ष महोबा प्राण सिंह बांदा विजय करनफतेहपुर विपिन सिंह वाराणसी सुजीत यादवजौनपुर लाल बहादुर गोरखपुर नगीना साहनी संतकबीर नगर गौहर अली बरेली महानगर शमीम सुल्तानी गाजियाबाद महानगर राहुल चौधरी
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !