Breaking News

बिहार में पहली से 8वीं कक्षा तक के सभी बच्चे अगली कक्षा में प्रमोट

बिहार में कोरोना के चलते लॉकडाउन और स्कूलों में शैक्षणिक कार्यों के चलते सरकार ने पहली से 8वीं तक के सरकारी स्कूल के 2 करोड़ बच्चों को सीधे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिये गए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते इन कक्षा के छात्रों की वार्षिक परीक्षा नही हुई थी। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मंत्री ने मुहर लगा दी।

इस संबंध में बीते दिनों शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने कोरोना को लेकर विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा स्थगित होने को लेकर पृछे जाने पर बताया था कि अप्रैल से हर स्कूल-कालेज में नया शैक्षिक सत्र शुरू होने को लेकर विभाग बिना मूल्यांकन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में भेजे जाने के उपाय पर विचार कर रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो

हालांकि महाजन ने जोर देकर कहा था कि स्थिति सामान्य होते ही इसपर निर्णय होगा। हमारी कोशिश होगी कि हर हाल में बच्चों का शैक्षिक सत्र नियमित रहे और उन्हें किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े। 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …