Breaking News

घर के नजदीक पीआरवी पर ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: कारोना संकट में प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 को लोग अपनी हर जरूरत के लिए याद कर रहे हैं। खाद्य पदार्थों के लिए मदद समेत विभिन्न जरूरतों के लिए बुधवार को 11408 लोगों ने 112 की मदद ली। आपात सेवा मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार बुधवार को 5992 लोगों ने खाद्य पदार्थों के लिए मदद मांगी, जबकि 615 लोगों ने अन्य प्रकार की मदद मांगी। खाद्य पदार्थों के लिए मदद डीएम के माध्यम से दिलाई गई। यूपी 112 के पास 927 कॉल संदिग्ध संक्रमितों के बारे में आई, जबकि 886 कॉल भीड़ के जमावड़े की सूचना के बारे में आई। इसी तरह कालाबाजारी के बारे में 128, सामान न देने की शिकायत के संबंधित 16, रेट से अधिक मूल्य पर सामान देने की शिकायत की 260, खुले में मांस बिक्री की शिकायत 44 तथा विदेशी मौजूद होने की सूचना से संबंधित चार कॉल आई।

जवानों की ड्यूटी में बदलाव के निर्देश इस आपात स्थिति में जरुरत कैसी भी हो 112 के जवान लोगों को हर तरह की मदद पहुंचाने का काम कर रहे है। ऐसे में इन जवानों की सामाजिक व पारिवारिक दोनों जिम्मेदारियां बढ़ना लाज़मी है। अधिकारियों ने इस बात को महसूस किया कि जवान अपनी दोनों जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकें और अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से कर सकें। इसके लिए एडीजी 112 असीम अरुण ने निर्देश दिया है कि जिलों में पीआरवी पर जो जवान ड्यूटी कर रहे हैं उनको ऐसे परिवर्तित किया जाए कि ड्यूटी घर के करीब हो, ताकि पीआरवी कर्मी ड्यूटी ख़त्म कर अपने परिवार की देखभाल भी आसानी से कर सकें।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …