झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : कोरोना लक्षण पाए जाने वाले मरीज का सैंपल लेकर जांच सेंटर को भेजने की व्यवस्था के साथ कोरोना के भर्ती रोगियों को खाना देने की भी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के दो कमरों में 20 बेड का आइसोलेशन केंद्र खोला गया है। अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ.सुशील पूर्वे ने बताया कि आइसोलेशन केंद्र अगर व्यवस्थित रूप से काम करे तो इलाके के लोगों के लिए राहत की बात होगी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
बताते चलें कि इस केंद्र में सैंपल लेने के लिए तैनात यहां के लैब तकनीशियन कार्तिक प्रसाद द्वारा डीएस को दिए गए आवेदन ने केंद्र की व्यवस्था की पोल खोल दी है। तकनीशियन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लेने के लिए प्रशिक्षण देकर इस केंद्र का भार दिया गया।

यहां की व्यवस्था के बारे में कहा गया कि इसके संचालन से पूर्व पीपीई किट,बीटीएम वाइल, पाराफेन, सीजर,टिश्यू पेपर, जीपर, 95 मास्क, सर्जिकल ग्लब्स, हेंडवास, सैनिटाइजर आदि सामान जरूरी है। आवेदन के माध्यम से मांगे गये जरूरियात सामान के बारे में पूछे जाने पर डीएस डॉ.पूर्वे ने बताया कि कुछ सामान अभी उपलब्ध हैं। जब तक सभी सामान उपलब्ध नहीं हो जाता तब तक यहां आए मरीजों का सैंपल लेने का कार्य यहां मधुबनी से आई टीम के द्वारा ही किया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !