Breaking News

कोरोना चिकित्सा कर्मी के आकस्मिक दुर्घटना के शिकार होने पर मिलेंगे ₹50 लाख

दरभंगा : कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान किसी भी चिकित्सा कर्मी के आकस्मिक दुर्घटना होने पर उनके आश्रितों को 50 लाख रूपया दिया जायेगा.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत सरकारी अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत चिकित्सा कर्मी को कोबिड- 19 की रोकथाम एवं चिकित्सा में संलग्न हैं. उन्हें विशेष बीमा योजना के तहत आच्छादित किया गया है. इसके अंतर्गत कोई भी चिकित्सा कर्मी जो कोबिड- 19 के मरीज के चिकित्सा के क्रम में किसी हादसा का शिकार हो जाता है तो उन्हें 50 लाख रूपया की क्षतिपूर्ति की जायेगी. इसके मद्देनजर सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर ने डीएम डॉ त्यागराजन एसएम, दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एचके झा व अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरआर प्रसाद को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से संबंधित चिकित्सा कर्मी का विवरणी प्रवृष्टि करने का निर्देश दिया है.

विदित हो कि इस योजना के तहत सभी स्वास्थ्य कर्मी, संविदागत, नियमित, स्वास्थ्य संस्थानों में वाह्य श्रोत से प्राप्त कर्मी, डब्लयूएचओ, यूनिसेफ, केयर आदि को शामिल किया गया है.


दिन- रात कर रहे मरीजों की सेवा
विदित हो कि कोरोना संक्रमण के संदिग्ध व संक्रमित मरीजों के चिकित्सा में डॉक्टर व कर्मी 24 घंटा अपनी सेवा दें रहे हैं. चिकित्सा संस्थान व सरकारी अस्पतालों में मरीजों की चिकित्सा कर रहे हैं. मानवीयता के आधार पर उनका किया गया कार्य सरहानीय है. उनके परिवार वाले चिंतित रहते हैं. जिसकी सराहना प्रधानमंत्री ने भी की है. इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना होने पर उनके आश्रितों को यह राशि दी जायेगी.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …