Breaking News

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 343, तबलीगी जमात से जुड़े 187 केस

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। राज्य में कोविड- संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 343 हो गई है। इसमें तबलीगी जमात के 187 लोग शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 343 में से 187 तबलीगी जमात से जुड़े मामले हैं जबकि 26 लोग उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शामली की एक महिला मरीज संक्रमण मुक्त हो चुकी हैं और आज रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। अमित मोहन ने बताया कि अब तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है, जो मेरठ, बस्ती और वाराणसी के रहने वाले थे।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित मोहन के साथ राज्य के डीजीपी एचसी अवस्थी और अपर मुख्य सचिव (गृह व सूचना) अवनीश अवस्थी भी शामिल थे। इस दौरान डीजीपी अवस्थी ने बताया कि राज्य में तबलीगी जमात से जुड़े 1573 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसमें से 1268 को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही जमात से ही जुड़े 323 विदेशियों को भी चिन्हित कर क्वारंटाइन किया गया है।
वहीं अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 15 जिलों के 105 इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इनमें आगरा के 22, लखनऊ के 13, गाजियाबाद के 13, नोएडा के 12, कानपुर के 12, वाराणसी के चार,  मेरठ के सात और शामली, बुलंदशहर, बस्ती व फिरोजाबाद के तीन-तीन हॉटस्पॉट शामिल हैं। वहीं सहारनपुर और महाराजगंज में चार हॉटस्पॉट हैं, जबकि सबसे कम एक-एक हॉटस्पॉट सीतापुर और बरेली में हैं।
हॉटस्पॉट वाले इलाकों में 100 प्रतिशत लॉकडाउन
अवनीश अवस्थी ने कहा कि 15 जिलों के इन हॉटस्पॉट पर पूरी तरह से लॉकडाउन को लागू किया जाएगा। वहीं इन जिलों के अन्य इलाकों में पहले से जारी लॉकडाउन के नियम लागू रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि परेशान होने की कोई जरूरत  नहीं है। किसी को कोई परेशानी नहीं होगी, इसका सरकार पूरी तरह से व्यवस्था कर चुकी है। अवनीश अवस्थी ने कहा कि इन 105 इलाकों में 15 अप्रैल की सुबह तक पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा।
मास्क नहीं पहनने पर होगी कानूनी कार्रवाई
अवस्थी ने कहा कि मास्क पहनने को राज्य में अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई बगैर मास्क के पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मास्क की पर्याप्त उपलब्धता के लिए सरकार पहले से काम कर रही है और इसकी बिल्कुल कमी नहीं होने वाली। मैं प्रदेश के लोगों से अपील करता हूं कि वे घर में रहें और लॉकडाउन का पालन करें। अगर कोई आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकलता है तो वह मास्क का इस्तेमाल जरूर करे।डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा कि इन 15 जिलों के 105 क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान के लिए अग्निशमन सेवाएं तैनात की गई हैं। नागरिक आपूर्ति विभाग और चिकित्सा आपूर्ति विभाग आपके दरवाजे पर आवश्यक सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी चीज के लिए बाहर नहीं आएं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …