दरभंगा : लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से आये हुए सभी अप्रवासी मजदूरों/अन्य लोंगो को उनके गाँव के स्कूल/पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया है। शुक्रवार को जिला में कुल 197 क्वारंटाइन सेन्टर क्रियाशील है जिसमें कुल 2251 अप्रवासी मजदूर/अन्य व्यक्ति ठहरे हुए हैं। विल्लेज क्वारंटाइन केंद्रों में सबसे अधिक कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 21, कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड में 20 एवं बिरौल प्रखण्ड में 19 क्वारंटाइन केन्द्र शामिल हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसके अलावा अलीनगर प्रखण्ड में 11 क्वारंटाइन सेन्टर, बहादुरपुर प्रखण्ड में 13 क्वारंटाइन सेन्टर, बहेड़ी प्रखण्ड में 12 क्वारंटाइन सेन्टर, बेनीपुर प्रखण्ड में 12 क्वारंटाइन सेन्टर, सदर प्रखंड में 08, नगर निगम क्षेत्र में 01, गौड़ाबौराम प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, घनश्यामपुर प्रखण्ड में 10 क्वारंटाइन सेन्टर, हनुमाननगर प्रखण्ड में 07 क्वारंटाइन सेन्टर, हायाघाट प्रखण्ड में 11 क्वारंटाइन सेन्टर, जाले प्रखण्ड में 06 क्वारंटाइन सेन्टर, केवटी प्रखंड में 05, किरतपुर में 04, मनीगाछी प्रखण्ड में 10 क्वारंटाइन सेन्टर, सिंहवाड़ा में 13 एवं तारडीह प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन (संगरोध) सेन्टर संचालित है। इन सभी संगरोध केंद्रों में कुल 2251 व्यक्तियों के आवासित होने की सूचना प्रतिवेदित है।

क्वारंटाइन सेन्टर में ठहराये गये सभी लोगों को सरकारी स्तर पर आवासन एवं भोजन/पानी/चिकित्सा आदि की सारी सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। इन लोगों के भोजन/आवासन का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।

जिला मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि आज कुल 2509 लोगों को क्वारंटाइन केन्द्रों में खाना खिलाया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !