Breaking News

डीएम ने बहेड़ी पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

दरभंगा : जिलाधिकारी ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहेड़ी का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहेड़ी को कहा गया कि किसी व्यक्ति के बीमार होने की सूचना प्राप्त होती है तो उसे तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाये। अगर बीमार व्यक्ति की स्थिति गंभीर जान पड़े तो उस व्यक्ति के घर पर डॉक्टरों की टीम भेजकर उनकी चिकित्सा की जाये।


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु देशभर में लागू लॉक डाउन के चलते सभी लोग अपने-अपने घर में ही रहने को बाध्य किये गये हैं । इसलिए लॉक डाउन में किसी व्यक्ति के बीमार होने की सूचना प्राप्त होती है तो उस व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा हेतु उपलब्ध कराने हेतु सभी पी.एच.सी. में 04-04 गाड़ियाँ तैयार रखी गई है। सभी पी.एच.सी. में डॉक्टरों का रोस्टर बनाया गया है।

निरीक्षण के वक्त पी.एच.सी. बहेड़ी में एक गाड़ी खड़ी पाई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहेड़ी द्वारा बताया गया कि 03 अन्य गाड़ियों से डॉक्टरों की टीम मरीजों की चिकित्सा एवं विल्लेज क्वारंटाइन सेन्टरों में भिजिट करने हेतु भेजी गई है। निरीक्षण के क्रम मे पी.एच.सी. में खड़ी गाड़ी में लॉग बुक नहीं पाया गया। इसपर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहेड़ी को सभी गाड़ियों के लॉगबुक को प्रतिदिन विधिवत् संधारित करने का निदेश दिया गया।


उन्होंने कहा कि लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से बड़ी संख्या में अप्रवासी मजदूर एवं अन्य लोग यहाँ आये हैं । उक्त सभी व्यक्तियों को उनके गांव स्थित स्कूल भवन में क्वारंटाइन किया गया है। कहा कि चिकित्सा कर्मियों को भेजकर उक्त सभी व्यक्तियों का प्रत्येक दिन स्क्रीनिंग कराई जाये एवं उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर बराबर नजर रखी जाये।


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहेड़ी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, बहेड़ी आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …