दरभंगा : जिलाधिकारी, दरभंगा ने जिला के सभी एस.एफ.सी. ट्रॉसपोटरों को गाड़ी की संख्या बढ़ाकर राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जल्द से जल्द खाद्यान्न का उठाव कर अधिसूचित डीलरों को उपलब्ध कराने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन के चलते गरीब लोगों को प्राथमिकता के तौर पर तुरंत खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निदेश राज्य सरकार द्वारा दिया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस हेतु माह अप्रैल में ही नियमित खाद्यान्न के साथ एक माह का अतिरिक्त खाद्यान्न सभी पात्र लाभुकों को उपलब्ध कराया जाना है। उन्होंने ये बातें एस.एफ.सी. ट्रॉसपोर्टरों के साथ कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित कर के कहीं हैं।
उन्होंने कहा कि खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाये। खाद्यान्न वितरण की निगरानी करने हेतु अधिकारियों की टीम के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसलिए सभी डीलरों को खाद्यान्न की निर्धारित मात्रा उपलब्ध कराई जाये। खाद्यान्न की मात्रा में कमी की शिकायत मिलने पर तत्क्षण कठोर कार्रवाई की जायेगी।

वहीं खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग, बिहार के सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेस करके जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी एवं सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को जिला मे निवास कर रहे सभी पात्र पूर्वीकता प्राप्त गृहस्थी ( पी.एच.एच.) एवं अत्योदय लाभार्थी को सरकार द्वारा घोषित खाद्यान्न का जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित कराने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया है, उन सभी आवेदनों की गहन जाँच कर नया राशन कार्ड निर्गत की जाये और उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाय।

डीएसओ दरभंगा द्वारा बताया गया है कि इस जिला में लगभग 8,10,000 राशन कार्ड धारी हैं जिसमें अंत्योदय योजना के लाभार्थियों की संख्या लगभग 92000 है.

इस बैठक में डी.एम. एस.एफ.सी. अभिनय भास्कर, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी अजय गुप्ता, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, एसडीओ बिरौल बीके लाल, एसडीओ बेनीपुर प्रदीप झा एवं सभी एस.एफ.सी. ट्रॉसपोर्टर उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !