मधुबनी : नोवेल करोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर क्वारांटिन कैंप एवं आपदा राहत बचाव केंद्र चलाया जा रहा है. जिला के अस्पताल एवं अनुमंडलीय अस्पताल को साफ रखने के लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा 25000 लीटर 50 लीटर के गैलन में सोडियम हाइपोक्लोराइड सोल्यूशन 6% घोल का क्रय किया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विदित हो कि अस्पतालों में सबसे ज्यादा लोग पहुंचते हैं ऐसे में वहां संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है. इस स्थिति में संक्रमण से निपटने के लिए अस्पतालों को सेनीटाइज किया जाएगा. इस सम्बंध में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल तक निरंतर जिला अस्पताल एवं सभी चारों अनुमंडलीय अस्पताल को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाएगा।

6 टीम कर रही अस्पताल को सेनिटाइज्ड :
अस्पताल को सेनिटाइज्ड व छिड़काव के लिए 6 टीम का गठन किया गया है, जिसमें 2 टीम सदर अस्पताल में तथा 1-1 टीम अनुमंडलीय अस्पताल में सैनिटाइजेशन का काम कर रही है। एक टीम में दो छिड़काव कर्मी तथा एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है।
ऐसे बनता है मिश्रण
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार नीरज कुमार सिंह ने बताया हाइपोक्लोराइड घोल के लिए 5 % सोडियम हाइपोक्लोराइट के एक हिस्से में 6 भाग पानी मिलाया जाता है, इस गोल का इस्तेमाल 6 घंटे तक किया जा सकता है, छिड़काव करने वाले कर्मी के द्वारा दस्ताना एवं एप्रिन पहनकर ही छिड़काव किया जाएगा.

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर एसपी सिंह ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की
• कार्य-स्थल, ऑफिस एवं सार्वजानिक जगहों पर लोगों से 1 मीटर की दूरी बनायें.
• भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें. सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए कोरोनावायरस पर प्रभावी रोकथाम लगायी जा सकती है.
• हाथों को समय समय पर 20 सेंकेंड तक जरूर धोंये. हाथ मिलाने से परहेज करें.
• खांसी, जुकाम व छींक आदि होने पर मास्क का इस्तेमाल करें. साथ ही यदि किसी अन्य को है तो उसके संपर्क में आने से बचें. किसी भी परिस्थिति में जिला अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 06276-228018 संपर्क करें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !