Breaking News

म.प्र. :: भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकवादी फरार, भागने के क्रम में एक जेल सुरक्षाकर्मी को भी मार गिराया

intro_clip_image002_0002_crop_428x374-320x280भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आइएसओ प्रमाणित केंद्रीय कारा में बंद सिमी के 12 आतंकवादियों में से आठ आतंकवादी सोमवार की अहले सुबह सुरक्षा में सेंध लगाकर फरार हो गये. इस बड़ी वारदात पर सरकार सहित पूरा पुलिस महकमा सक्रिय हो गये हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक आतंक प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आठ आतंकवादी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित केंद्रीय जेल की सुरक्षा में सेंध लगाकर आज तड़के फरार हो गए। आतंकवादियों ने कड़ी सुरक्षा वाली इस जेल में भागने से पहले एक जेल कर्मचारी की हत्या कर दी और एक अन्य के हाथ पैर बांध दिए।

पुलिस और जेल सूत्रों ने बताया कि आठ आतंकवादियों ने जेल की मजबूत सुरक्षा को सेंध लगायी और रात्रि लगभग साढे तीन बजे जेल से भाग निकले। आतंकवादियों ने ओढने वाले चादरों की मदद से दीवार फांदी और एक स्थान पर दरवाजा का कुंदा भी तोड़। बताया गया है कि जेल में लगभग दो दर्जन सिमी कैदी बंद हैं और उनमें से आठ भागने में सफल हो गए। यह आठों काफी खतरनाक और शातिर आतंकवादी माने जाते हैं। यह भी आशंका है कि आतंकवादी आसपास के इलाकों में छिपे हो सकते हैं।

इस बड़ी वारदात के बाद पूरी सरकार और पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। गुप्तचर ब्यूरो के साथ ही आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) और पुलिस की अन्य शाखाओं के अधिकारी भी सक्रिय हो गए। राजधानी भोपाल में भी जगह जगह तलाशी अभियान छेडा गया है। यह जेल शहर के बाहरी इलाके में स्थित है और आतंकवादी जेल से निकलकर करोंद बायपास क्षेत्र में भाग निकले।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …