डेस्क : दरभंगा जिला के 816352 लाभार्थी राशन कार्ड धारियों में से 416232 लाभार्थियों के बीच माह अप्रैल का समुल्य नियमित खाद्यान्न सहित एक माह का अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न का वितरण कार्य पूरा हो गया हैं. इसमें अंत्योदय योजना के 52251 लाभार्थी के बीच 1281090.00 किलो ग्राम खाद्यान्न का वितरण शामिल हैं. वहीं पीएचएच परिवारों, जिनकी संख्या 363981 है, उनके बीच 8950771.00 किलोग्राम खाद्यान्न का वितरण कराया गया हैं. इस प्रकार वितरित खाद्यान्नों की कुल मात्रा 10231861.00 किलो ग्राम बताई गयी हैं.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी दरभंगा द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ सभी पात्र लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश जारी किया गया है. कहा है कि खाद्यान्न वितरण में थोड़ी भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी एसडीओ एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के द्वारा पीडीएस दुकानों पर लगातार छापामारी कर खाद्यान्न वितरण कार्य की जाँच की जा रहीं है . वहीं गड़बड़ी पाए जाने पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दोषी डीलरों के विरुद्ध इ.सी.आई. एक्ट के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज़ कर उनकी अनुग्यप्ति को रद्द कर दिया गया है.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु देशभर में लागू लॉक डाउन अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य बनाये रखने हेतु 1303 छापामारी की गयी है. इस क्रम में 3 पीडीएस डीलरों की अनुग्यप्ति रद्द की गयी है और 3 अन्य डीलर को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित हुए सभी 3 डीलर सदर अनुमंडल क्षेत्र के हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !