Breaking News

दरभंगा पुलिस की महिला कांस्टेबल सोनी ने ड्यूटी के लिए रोकी शादी, कर्त्तव्य फर्ज के बाद निजी जीवन को देती तरजीह

डेस्क : दरभंगा के सिमरी थाना में पदस्थापित 2018 बैच की सोनी कुमारी ने अपने निजी जीवन से अधिक कर्तव्य व पुलिस की ड्यूटी को फर्ज मानते हुए बहुत बड़ी मिशाल पेश की है। आपदा की इस घड़ी में आम लोगों को सुरक्षा प्रदान करने तथा लॉक डाउन में ड्यूटी निभाने के लिए आगामी 24 अप्रैल को होने वाली अपनी शादी को रोकने का फैसला कर घरवालों की सहमति भी ले ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल सोनी कुमारी 24 अप्रैल को होने वाली अपनी शादी को रुकवाकर अपने ड्यूटी का फर्ज निभा रही है। मूल रूप से पटना की रहने वाली सिपाही सोनी कुमारी की शादी पेशे से अधिवक्ता युवक से पटना बिहटा में 24 अप्रैल को होने वाली थी। लेकिन, लगातार ड्यूटी व लॉकडाउन के कारण सोनी ने विवाह उत्सव को तत्काल स्थगित कर दिया है। वर-वधू पक्ष की सहमति व लॉकडाउन के बाद परिणय सूत्र में बांधने की तैयारी की जाएगी। सोनी अभी दरभंगा जिले के सिमरी थाने में महिला कांस्टेबल पद पर तैनात है।

फाइल फोटो

सोनी ने बताया कि इस महामारी के समय अपनी जिम्मेदारी से अधिक आम नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने की है।कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश देकर लोगों को जागरूक करना है। विषम परिस्थिति के बीच 2018 बैच की सोनी कुमारी ने अपने निजी जीवन से अधिक कर्तव्य को तरजीह देती है। यही कारण है कि सोनी के जोश व जज्बा का पुलिस अधिकारी भी गुणगान करते हैं ।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …