Breaking News

सीमित छूट को बिना समझे दरभंगा में खुली कई दुकानें, एक गिरफ्तार

डेस्क : लॉकडाउन में 20 अप्रैल से छूट के कन्फ्यूजन में सोमवार की सुबह दरभंगा टावर एवं इसके आसपास कई दुकानें खुलनी शुरू हो गई। ये सभी दुकानें उस श्रेणी की थीं जिन्हें खोलने की अनुमति प्राप्त नहीं है। टावर चौक पर दुकान खोलने की सूचना पर प्रशासनिक महकमें में अफरातफरी मच गई।

सबसे पहले दरभंगा टावर के पूर्वी भाग में अवस्थित कुछ घरेलू सामानों की दुकानें खुली। इसके बाद वहां कुछ कपड़े की दुकानें खुलीं। टावर चौक पर कई  दुकानों को खोलते देख बड़ा बाजार में भी कई अनावश्यक दुकानें खुलनी शुरू हो गई। सभी दुकानदारों को लग रहा था कि आज से उन लोगों को भी दुकान खोलने की छूट सरकार ने दी है। टावर पर कई दुकानें खुली देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को दी। अधिकारी को सूचना मिलते ही मामले के सत्यापन को लेकर नगर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया।
सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से खुले एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वहां खुले कई दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सभी दुकानदारों ने धराधड़ अपने शटर गिरा लिए। इसी बीच जिला शांति समिति के सदस्य अजय जालान, नवीन सिन्हा, मारवाड़ी सम्मेलन के नीरज खेड़िया सहित कई गणमान्य वहां पहुंचे। सभी लोगों ने मिलकर वर्तमान हालात पर चर्चा की।


थानाध्यक्ष ने मौजूद गणमान्य लोगों से कहा कि शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन में अभी कोई छूट नहीं दी गई है। कुछ कृषि उपकरण एवं मोटर पार्ट्स की दुकान खुलेंगी। उन्हें भी नगर निगम से पास बनवाना होगा। मौजूद गणमान्य लोगों ने थानाध्यक्ष से आग्रह किया कि क्षेत्र में माइकिंग कर दुकानदारों को लॉकडाउन में मिली छूट के कन्फ्यूजन को दूर कर दिया जाए। इसके बाद थानाध्यक्ष श्री झा ने दरभंगा टावर,  गुदरी बाजार, बड़ा बाजार, राम चौक, शुभंकरपुर सहित थाना क्षेत्र में घूम-घूमकर माइकिंग कर अनावश्यक दुकान नहीं खोलने की नसीहत दी। थानाध्यक्ष द्वारा लोगों को बताया गया कि आप कंफ्यूजन में नहीं रहें। लॉकडाउन में किसी प्रकार की छूट नहीं मिली है। सिर्फ राशन की दुकान, दवा दुकान एवं डेयरी खुलेगी। सड़कों पर सरकारी कार्यालय आने-जाने वाले के अलावा सिर्फ पासधारी वाहन ही चलेंगे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …