डेस्क : जिला विधिक प्राधिकार दरभंगा के सचिव दीपक कुमार के द्वारा कुष्ठ रोग विभाग में निरीक्षण किया गया एवं सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशन एवं पैसा मिला या नहीं इसकी जानकारी ली गई जिसमें कुछ लोगों ने सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित होने की बात कही वहां के बाद एकभिंडा और भी जाकर लोगों से सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशन एवं पैसा की जानकारी ली।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वहां के लोगों ने बताया 200 ग्राम चूरा 100 ग्राम गुड़ प्रति व्यक्ति के दर से दी गई है और सरकार के द्वारा उपलब्ध राशन कार्ड भी जनप्रतिनिधि के द्वारा नहीं उपलब्ध करवाया गया है जिसके कारण वहां के बहुत लोग सरकारी योजना एवं लाभ से वंचित रहना पड़ा है वही उन लोगों ने करोना महामारी के कारण लॉक डाउन मैं प्राइवेट एनजीओ खासकर स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी संघ के द्वारा निशुल्क भोजन करवाने एवं मास्क साबुन आदि उपलब्ध करवाने की बात कही उसके बाद सचिव दीपक कुमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन से संपर्क कर अभिलंब सहायता चलाने एवं वंचितों को अतिशीघ्र राशन उपलब्ध कराने की बात कही।

साथ में प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरेश कुमार यादव जी ने भी लोगों को थर्मल स्कैन किया एवं लोगों को स्वच्छता व्यक्तिगत दूरी एवं हाथ की साफ सफाई एवं बाहर मास्क लगाकर निकलने के लिए लोगों को जागरूक किया जिसमें सचिव नवोद कुमार सिंह ने भी सहयोगात्मक भूमिका निभाई एवं आगे भी राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को आवश्यकता पर पूर्ण सहयोग करने की बात कही
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !