Breaking News

नगर निकायों मे दैनिक वेतन भोगी व संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा अगले आदेश तक रहेगी जारी, काम से हटाने की अफवाह से बचें

दरभंगा : नगर निगम दरभंगा तथा अन्य नगर निकायों मे दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की सेवा अगले आदेश तक जारी रहेगी। इससे पूर्व के आदेश के अनुसार इनकी सेवा 31मार्च को ही समाप्त हो रही थी ।

महापौर बैजंती खेड़िया ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों के हित मे हमने दूरभाष पर नगर विकास विभाग के माननीय मंत्री से इस संदर्भ मे बात की तो उन्होने आश्वासन दिया कि तत्काल दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारी अगले आदेश तक पूर्व की भाँति कार्य करते रहेंगे ।

मंत्री ने कहा है कि इस आशय का आदेश शीघ्र ही निर्गत कर दिया जाएगा । तथा इनका भुगतान भी विभाग से ही पूर्ववत होता रहेगा । जिसकी प्रक्रिया भी चल रही है । महापौर ने कहा कि कुछ लोगों ने दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों मे उन्हे काम से हटा दिए जाने का भ्रम फैलाया जा रहा है । मेयर ने बताया कि माननीय मंत्री जी से आश्वासन मिलने के बाद मै इन कर्मचारियों को विश्वास दिलाती हूँ कि भ्रम मे ना पड़ें और अपने कार्य का संपादन तत्परता पूर्वक करते रहें । श्रीमती खेड़िया ने कहा कि इनके हित की चिंता को लेकर मैं सरकार से लगातार संपर्क मे हूँ ।

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …