Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / मंत्री मंगल पाण्डेय ने क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह का किया शिलान्यास

मंत्री मंगल पाण्डेय ने क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह का किया शिलान्यास

दरभंगा। बिहार सरकार के स्वास्थ्य-सह-कृषि विभाग के मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा दरभंगा जिला अंतर्गत दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल दरभंगा में 9.37 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह का शिलान्यास किया गया।

 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि राज्य में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय दरभंगा में क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह की स्थापना का निर्णय लिया गया। इस व्यवस्था से दरभंगा जिला के नजदीकी सभी जिलों के दवाओं की कमी समाप्त होगी।

 

साथ ही भंडार गृह चालू हो जाने से दवा सप्लाई की व्यवस्था सुगम होगा,दरभंगा के नजदीकी सभी जिला अंतर्गत स्वास्थ्य उप केंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल में, राजकीय चिकित्सा अस्पतालों में सुचारू रूप से दवा उपलब्ध कराए जा सकेगी तथा संचालन से दवाओं के बेहतर रख-रखाव होगी।

 

 

परियोजना का निर्माण कार्य प्री-फैब पद्धति से कल 9.37 करोड़ रुपये की लागत से 18000 वर्ग फीट में कराया जाएगा,क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह में दवाओं के रखने हेतु अत्याधुनिक उपकरणों का भी प्रावधान है।

 

इस अवसर पर विधायक नगर संजय सरावगी, विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी, विधायक अलीनगर मिश्री लाल यादव, विधायक केवटी  मुरारी मोहन झा , राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा, डीएमसीएच के वरीय डॉक्टर और पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …