दरभंगा : जिले के पतोर ओपी क्षेत्र के शोभनाथपट्टी पहुँच भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता मृतक अचल चौधरी के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उनके साथ ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी एवं जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा भी मौके पर मौजूद थे।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
प्रदीप ठाकुर ने मृतक के आश्रित को तत्काल 11000/- (ग्यारह हजार) रुपये की सहायता प्रदान की। साथ ही आगे भी भविष्य में जरूरत पड़ने पर सहयोग का आश्वासन दिया।
श्री ठाकुर ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी समाचार के माध्यम से मिली। इस बीच ब्राह्मण फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान भी मृतक की सहायता के लिए देखा। इसपर उनसे संपर्क कर उनके साथ पहुंच कर तत्काल अपने तरफ से 11 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किये हैं। मृतक के बच्चों के शिक्षा दीक्षा में भी यदि जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद केलिए तैयार रहेंगे।

ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने प्रदीप ठाकुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि गत 13 जुलाई की रात जमीनी विवाद में अचल चौधरी की हत्या कर दी गयी थी। इस निर्धन परिवार की मदद में जो हो सका, फेडरेशन ने सहायता की है। आगे भी सभी प्रकार से सहयोग केलिए फेडरेशन तत्पर रहेगा। श्री चौधरी ने समाज के समर्थ लोगों से मृतक के परिवार की यथासंभव आर्थिक सहयोग करने का आह्वान भी किया। मौके रामभद्रपुर के मुखिया उज्ज्वल कुमार, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता देव कुमार झा आदि भी मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !