यू0पी0 (ब्यूरो) : एक 22 वर्षीय युवती बनारस मे रहकर काम करती है। हफ्ते दिन पहले अपनी माँ से मिलने रेलवे स्टेडियम कालोनी में आयी थी। कॉलोनी के ही एक घर मे उसकी माँ चौका बर्तन करती है। युवती के अनुसार उसकी माँ की सहेली रानी ऊर्फ प्रिया करीब 5 दिन पहले उसकी माँ से मिलने आयी और अपने घर पर मुण्डन का कार्यक्रम बताकर युवती को अपने साथ ले गयी जहां पर तीन और लड़किया व एक लड़के ने उसे कमरे में बंधक बनाकर मारा पीटा। आरोप है कि हंसुईवा, करनी को गर्म कर इसके पुरे शरीर को दाग डाला यहां तक की उसके निजी पार्ट्स को भी दागा गया। युवती का आरोप है कि उसको बेहोश करके उसके साथ रेप भी किया गया है। युवती की माँ का कहना है की मेरी लड़की किसी तरह छत से कूद भाग कर उसके पास आयी। युवती को बीती रात जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। कैण्ट पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंचकर युवती का बयान लिया। उसकी माँ ने बताया की रानी उर्फ प्रिया नामक महिला जो उसकी सहेली है वह आर्केस्ट्रा पार्टी चलाती व देह व्यापार का काम भी करती है।मेरी लड़की से भी वही काम करवाना चाहती थी। कैण्ट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !