Breaking News

सुशांत मिस्ट्री :: दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर ने की सीबीआई जांच की मांग, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

डेस्क : दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बीते दिनों दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रहस्यमय तरीके से हुई मृत्यु की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(CBI) के माध्यम से जांच करवाने की मांग की।

श्री ठाकुर ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता थे, उन्होंने कम समय में बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल किया था।

सांसद ने कहा कि सुशांत सिंह के आकस्मिक निधन से आम लोगों तथा प्रशंसकों में गम का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिभावान अभिनेता की मृत्यु संदेह युक्त स्थिति व संदिग्ध स्थिति में हुई थी, उनके दिवंगत होने का कारण अभी तक किसी को पता नहीं चला है।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि मुंबई पुलिस के रवैये को देखकर लगता है कि राज्य पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले में बिहार पुलिस को सहयोग न करना तथा बिहार पुलिस के साथ बदसलूकी करना इस बात को प्रमाणित करता है।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि आम जनभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को पत्र लिखकर, इस मामले की CBI जांच करवाने की मांग की ताकि उनके परिजनों को न्याय मिले तथा सुशांत राजपूत के दुखद व रहस्यमय मृत्यु की सच्चाई लोगों को पता चलें।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *