Breaking News

‘कॉफी विद करण’ के पांचवे सीजन का आज होगा आगाज, आलिया व किंग खान शो के पहले गेस्ट

picsart_11-06-04-17-04-320x202उ.स.डेस्क : करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवे सीजन का आज 6 नवंबर से आगाज होगा। शो के पहले गेस्ट बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और आलिया भट्ट होंगे।

करण अपने पहले एपिसोड से शाहरुख-आलिया से बातचीत के दौरान की क्लिप शेयर की है। जिसमें शाहरुख आलिया बेहद इंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं। करण के इस शो का सभी फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले जब करण से इस शो के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि मैं भी पुराना हूं, आप भी पुराने हैं तो शो भी वैसा ही होगा लेकिन कुछ चीजें नई होंगी। करण टीजर में बयां कर चुके हैं कि इस शो में बॉलीवुड के कई राज बेपर्दा होने वाले हैं। शाहरुख-आलिया के बाद अगले गेस्ट परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर होंगे।

बता दें कि इस शो के पिछले सीजन में अमिताभ बच्चन, काजोल, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, सैफ अली खान,  प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या राय बच्चन, संजय लीला भंसाली, फराह खान, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे आ चुके हैं।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …