Breaking News

बिहार :: रंजीत डाॅन कोलकाता से गिरफ्तार, दिल्ली टू पटना हाई प्रोफाईल अपहरण कांड का है मुख्य आरोपी

पटना : दिल्ली के दो कारोबारी भाइयों को पटना बुलाकर उनका अपहरण करने वाले रंजीत डॉन को पटना पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के मार्बल कारोबारी कपिल एवं सुरेश शर्मा अपहरण कांड के मुख्य अभियुक्त रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि पटना एसटीएफ ने उसे कोलकाता से पकड़ा है। लखी0सराय के एसडीपीओ पंकज कुमार ने उसकी गिरफ्तारीpicsart_11-06-06-00-50-320x208 की पुष्टि की है। हालांकि, पटना पुलिस ने इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी है।

बिहार के पटना एयरपोर्ट से 21 अक्टूबर को दिल्ली के दो कारोबारी भाइयों के अपहरण के मास्टरमाइंड रंजीत की गिरफ्तारी पटना पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इसके पहले अपहरण कांड में शामिल ललन गुप्ता को पटना एसटीएफ ने जमुई के खैरा में पकड़ा था। कहा जा रहा है कि रंजीत की गिरफ्तारी ललन से मिले अहम सुराग के आधार पर संभव हो सकी है।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …