Breaking News

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की मानवता देख श्रेया बोली – ये हैं अच्छे दिन !

12-2-320x213उ.स.डेस्क : रेल मंत्री सुरश प्रभु के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की मानवता उजागर हुई है. मंत्री जयंत सिन्हा ने बीमार मां और उसकी बेटी को अपनी सीट ऑफर कर खुद इकोनोमी क्लास में सफर किया. सोशल मीडिया साइट्स पर जयंत सिन्हा ने जम कर तारीफ बटोरी है.

श्रेया प्रदीप ने ट्वीट कर बताया कि बेंगलूरु से रांची तक के हवाई सफर में मिनिस्टर जयंत सिन्‍हा ने किस तरह से उनकी और उनकी मां की मदद की. श्रेया के अनुसार बीमार मां के साथ फ्लाइट में सफर के दौरान उन्‍हें एक्‍सएल सीट दी गई थीं, जिससे कि उनकी मां को बैठने में आसानी हो. एक्‍सएल सीट्स गेट के पास होती हैं. श्रेया की मां चूंकि चल नहीं सकती, इसकारण गेट के पास की सीट से उन्हें बेहद सहूलियत हो रही थी. कोलकाता में फ्लाइट के ठहराव के दौरान उन्‍हें जानकारी मिली कि उनकी सीटें एविएशन मिनिस्टर जयंत सिन्‍हा और उनकी पत्‍नी की थी. दरअसल जयंत सिन्‍हा को श्रेया की मां के बीमार होने का पता चला तो उन्होंने अपनी सीट बदल ली और इकॉनोमी क्‍लास में चले गए.
श्रेया ने जयंत सिन्‍हा और एयरलाइंस कंपनी इंडिगो को टैग करते हुए लिखा है कि अच्‍छे दिन वह हैं, जब मंत्री ने अपनी फर्स्‍ट क्‍लास सीट मुझे और मेरी मां को दे दी और खुद इकॉनोमी क्‍लास में बैठे. थैंक्यू सर. श्रेया ने जयंत सिन्हा के साथ खींची एक सेल्फी भी पोस्ट की है. इस ट्वीट पर मंत्री ने भी तुरंत लिखा, योर वेलकम. इस मामले में इंडिगो एयरलाइन ने भी ट्वीट किया। इसमें श्रेया से पूछा गया कि क्‍या आपका सफर आरामदेह था. इस पर श्रेया ने जवाब दिया, इस व्‍यवहार के बाद तो निसंदेह. थैंक्यू.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …