दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के अंतर्गत दरभंगा जिला के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु गठित स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों द्वारा आज जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के लिए प्रतिनियुक्त कैंपस एंबेसडर के साथ मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर ऑनलाइन बैठक की गई।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
बैठक के दौरान स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्त्ता श्री आलोक राज ने कैंपस एंबेसडर को संबोधित करते हुए कहा कि स्वीप अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करें। इसके लिए ऑनलाइन कैंपेन चलाया जाए।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती अलका अम्रपाली ने सभी कैंपस एंबेसडर को बैनर, पोस्टर एवं फेसबुक ट्विटर के माध्यम से मतदाताओं में जागरूकता लाने का सुझाव दिया।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री संजय सिंह ने सभी कैंपस अंबेडकर को संबोधित करते हुए कहा कि उनके विभाग के माध्यम से सभी विद्यालयों के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है और जो भी सहयोग अपेक्षित होगा शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन बैठक के दौरान कई कैंपस एंबेसडर ने अपने अपने विचार रखें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !