डेस्क : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संदिग्धों पर निरोधात्मक कार्रवाई के तहत बहादुरपुर थाना द्वारा एक नाबालिग पर 107 की नोटिस भेजने को लेकर दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। एसएसपी ने इस मामले को लेकर बहादुरपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
एसएसपी ने बताया कि थाना द्वारा चुनाव में व्यवधान डालने की सम्भावना वाले व्यक्तियों के सम्बंध में सर्वेक्षण एवं आसूचना संकलन में गलती के कारण एक नाबालिग का नाम भी 107 की सूची में भेज दिया गया था। गलती पता चलने पर सुधार कर लिया गया था। उससे बांड नही भरवाया गया है। वहीं बहादुरपुर एसएचओ से लापरवाही के सम्बंध में स्पष्टीकरण की मांग की जा रही है।

ये है पूरा मामला
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संदिग्धों पर निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 107 की कार्रवाई में बहादुरपुर थाना की पुलिस से बड़ी लापरवाही के कारण नवटोलिया मोहल्ला निवासी दिनेश राम के 11 वर्षीय नाबालिग के विरुद्ध भी 107 की कार्रवाई की गई है। इसे लेकर उसे नोटिस भी दिया गया है। जिसमें सदर अनुमंडल न्यायालय में उपस्थित होकर 50 हजार रुपए की बांड भरवाने की बात नोटिस भेज कर बताया गया था।
बता दें कि इस नोटिस के बाद नाबालिग बच्चे के परिजन काफी ज्यादा आक्रोशित होकर थाने पर पहुंचकर अपने नाबालिग पुत्र के साथ बहादुरपुर थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज अखिलेश कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद अखिलेश कुमार ने बच्चे को देख स्थानीय चौकीदार को बुलाकर फटकार लगाते हुए नाबालिग छात्र के नाम को उस सूची से हटाने की बात को स्वीकार कर परिजन को आश्वासन दिया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !