Breaking News

डीएम व एसएसपी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020, दरभंगा जिला के 04 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 78- कुशेश्वरस्थान(अ0जा0), 79-गौड़ाबौराम, 84-हायाघाट एवं 85-बहादुरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए जा रहे मतगणना केंद्र महिला आई.टी.आई, रामनगर का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबू राम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

निरीक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा

निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी द्वय ने कॉलेज के विभिन्न हॉल एवं कमरों का तथा निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को ई.वी.एम/वी.वी.पैट रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में रैक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बनाए जाने वाले विभिन्न काउंटर के जगहों का अवलोकन किया तथा कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

मतगणना केंद्र का निरीक्षण

इस अवसर पर नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर अनोज कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी नील कमल, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertiesment

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *