Breaking News

प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार-प्रचार के खर्च की होगी गणना – जिला निर्वाचन पदाधिकारी

दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020, दरभंगा जिला के 05 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 83-दरभंगा,  84-हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86-केवटी एवं 87-जाले निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार-प्रचार पर किए जाने वाले व्यय की गणना का वृहत रूप से संधारण किया जाना आवश्यक है।


उक्त के आलोक में अभ्यर्थियों द्वारा संधारित किए जाने वाले डे-टू-डे एकाउंट का निरीक्षण की तिथि क्रमशः  27 अक्टूबर 2020, 31 अक्टूबर 2020 एवं 04 नवंबर 2020 को व्यय प्रेक्षक द्वारा सहमति प्रदान की गई है।

दरभंगा


जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा निर्वाची पदाधिकारी, 83-दरभंगा, 84- हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86- केवटी एवं 87- जाले को निर्देश दिया गया है कि इसकी सूचना चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों को ससमय दे दिया जाये।
लेखा निरीक्षण का कार्य व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति एवं पर्यवेक्षण में राज्य-कर संयुक्त आयुक्त,दरभंगा अंचल, दरभंगा के कार्यालय में अवस्थित निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग में किया जाएगा।

निर्वाचन


इसके साथ ही सभी संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को लेखा के निरीक्षण हेतु सभी अभ्यर्थियों को कार्यालय अवधि पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक उपस्थित होने हेतु अधिसूचित करने को कहा गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *