दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020, दरभंगा जिला के 05 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 83-दरभंगा, 84-हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86-केवटी एवं 87-जाले निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार-प्रचार पर किए जाने वाले व्यय की गणना का वृहत रूप से संधारण किया जाना आवश्यक है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उक्त के आलोक में अभ्यर्थियों द्वारा संधारित किए जाने वाले डे-टू-डे एकाउंट का निरीक्षण की तिथि क्रमशः 27 अक्टूबर 2020, 31 अक्टूबर 2020 एवं 04 नवंबर 2020 को व्यय प्रेक्षक द्वारा सहमति प्रदान की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा निर्वाची पदाधिकारी, 83-दरभंगा, 84- हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86- केवटी एवं 87- जाले को निर्देश दिया गया है कि इसकी सूचना चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों को ससमय दे दिया जाये।
लेखा निरीक्षण का कार्य व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति एवं पर्यवेक्षण में राज्य-कर संयुक्त आयुक्त,दरभंगा अंचल, दरभंगा के कार्यालय में अवस्थित निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग में किया जाएगा।

इसके साथ ही सभी संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को लेखा के निरीक्षण हेतु सभी अभ्यर्थियों को कार्यालय अवधि पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक उपस्थित होने हेतु अधिसूचित करने को कहा गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !