दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए द्वितीय चरण में 78- कुशेश्वरस्थान (अ.जा.), 79 गौड़ाबौराम, 80- बेनीपुर, 81- अलीनगर एवं 82- दरभंगा ग्रामीण में 3 नवंबर 2020 को चुनाव होना है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पांचों विधानसभा के पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी का विधानसभावार रेंडमाइजेशन 78- कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) एवं 79 -गौड़ाबौराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री के हर्षवर्धन एवं 80- बेनीपुर, 81- अलीनगर एवं 82- दरभंगा ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री पाटिल राजेश प्रभाकर की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. के आदेश पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री राजीव झा द्वारा किया गया।

सबसे पहले कुशेश्वरस्थान के लिए 406 पोलिंग पार्टी के मतदान कर्मियों को रेंडमाइजेशन किया गया, उसके बाद गौड़ाबौराम के लिए 385, बेनीपुर के लिए 439, अलीनगर के लिए 433, दरभंगा ग्रामीण के लिए 452 पोलिंग पार्टी का रेंडमाइजेशन किया गया, जो कुल मतदान केंद्र में 10% सुरक्षित जोड़कर है।

इसी प्रकार पीसीसीपी (पेट्रोलिंग कम कलेक्टिंग पार्टी) के लिए कुशेश्वरस्थान के लिए 136, गौड़ाबौराम के लिए 118, बेनीपुर के लिए 120 एवं दरभंगा ग्रामीण के लिए 125 पीसीसीपी का रेंडमाइजेशन किया गया, जिसमें 10% सुरक्षित शामिल हैं।
इसी प्रकार प्रत्येक विधानसभावार 10% सुरक्षित जोड़कर 11 – 11 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन करते समय यह ख्याल रखा गया है कि प्रतिनियुक्ति स्थल में उनका घर नहीं होना चाहिए, उनकी पोस्टिंग नहीं होनी चाहिए तथा एक ही पार्टी में एक ही कार्यालय के कर्मी नहीं रहने चाहिए।

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक श्री के हर्षवर्धन ने बताया कि उनके द्वारा गौरा बौराम एवं कुशेश्वरस्थान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है।
इस अवसर पर 82- दरभंगा ग्रामीण के निर्वाची पदाधिकारी श्री अजय कुमार, प्रेक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !