Breaking News

बिहार :: सोनपुर मेला शुरू पहले दिन छाया अलका का जादू, पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने भोजपुरी में पूछा हालचाल

picsart_11-13-01-24-44-320x268पटना : हाजीपुर के हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला का शनिवार को विधिवत उद्घाटन प्रदेश के पर्यटन विभाग की मंत्री अनिता देवी द्वारा करने के साथ ही मेला के पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला भी शुरू हो गया। पूरे 31 दिनों तक आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सोनपुर मेला उद्घाटन के पहले दिन ही पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से मुंबई की पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने अपने सुरों से मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आगाज किया।

गायिका अलका याज्ञनिक के मंच पर आते ही उनके इंतजार में बैठे दर्शकों ने उनका तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। दर्शकों का अभिवादन से अलका याज्ञनिक काफी खुश नजर आई। मुख्य पंडाल में उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने कहा कि सोनपुर मेला में आने का उनका कई वर्षों से कार्यक्रम टल रहा था।

लेकिन सोनपुर वासियों का प्यार उन्हें सोनपुर मेला में खींच ही लाया। अलका याग्निक ने दर्शकों से भोजपुरी भाषा में हाल चाल पूछते हुए कहा कि कइसन बारी रउआ लोग। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत पार्श्व गायिका ने कुछ कुछ होता है फिल्म के गीत तुम पास आए यू मुस्कुराएं,तुमने न जाने क्या सपनें दिखाए से की। इसके बाद अलका याग्निक ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत की प्रस्तुति कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अलका याग्निक ने कार्यक्रम के दौरान स्वयं के गाए कई चर्चित गीतों को गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। करीब दो घंटे से अधिक समय तक पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने अपने सुरों के तार से लोगों को बांधे रखी।

पर्यटन विभाग के मंच से बिहार के कलाकारों ने कला संस्कृति एवं युवा विभाग के माध्यम से बिहार गौरव गान की प्रस्तुति कर बिहार के पर्व त्योहारों की अदभुत छटा बिखेरी। कलाकारों ने बिहार गौरव गान कर सांस्कृतिक कार्यक्रम को जीवंतता प्रदान करने में कोई कोर कसर बांकी नहीं रखी। बिहार गौरव गान के कलाकारों ने इस नृत्य नाटिका के माध्यम से बिहार के विभिन्न सामुदायों द्वारा मनाए जाने वाले पर्व के अलावें गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति कर मुख्य पंडाल में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में हरेकृष्ण मुन्ना,माधव जी,रविकांत सिंह,राधा सिन्हा,मानसी,सारिका कृष्णा अखौरी,निशा कुमारी,कुमार ऋषि राज,अनंत मिश्रा,विजय कुमार मिश्रा सहित 50 से अधिक कलाकारों ने अपनी जीवंत भूमिका निभाई।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …