Breaking News

अब्दुल बारी सिद्दीकी पर एफआईआर, कोविड एक्ट के तहत केवटी थाना द्वारा 161/20 दर्ज

दरभंगा : केवटी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अब्दुलबारी सिद्दीकी एवं राजद जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव के खिलाफ केवटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन कर राजद कार्यालय का उद्घाटन करने का आरोप है, साथ ही 500 कार्यकर्ताओं के साथ बिना अनुमति लिये बैठक करने का भी आरोप है।

एफआईआर की प्रति

केवटी अंचलाधिकारी अजित कुमार झा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि राजद की एक बैठक हो रही है जिसकी प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई है। साथ ही इस बैठक में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस सूचना पर स्थल निरक्षण किया गया, जहां 500 लोग इकट्ठा मिले। वहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होते नहीं देखा गया। मात्र 10 प्रतिशत लोग ही मास्क पहने हुए थे। मंच पर लगभग 30 लोग थे, जिन्होंने कोविड-19 के नियम का पालन नहीं कर रखा था।

फीता काटकर उद्घाटन करते अब्दुल बारी सिद्दीकी

अंचलाधिकारी ने कहा कि वीएसटी की टीम ने बैठक की वीडियोग्राफी की है। इसी के आधार पर राजद के जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव और केवटी से राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी पर एफआईआर दर्ज की गई है।

बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने के सवाल पर राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि वो खुद भी मास्क लगाते हैं और सभी लोगों को कोरोना के कारण चेहरे पर मास्क लगाने की अपील भी करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास लोगों ने मास्क भेजा है, जिन्हें उनके कार्यकर्ता प्रचार के साथ-साथ जनता के बीच बांट भी रहे हैं।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *