Breaking News

सामान्य प्रेक्षक ने आईटी सेल का किया अवलोकन, मीडिया कोषांग का भी लिया जायजा

दरभंगा : बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के अंतर्गत दरभंगा जिला के दरभंगा, हायाघाट और बहादुरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री भरत यादव ने आज मीडिया/ एमसीएमसी कोषांग का भ्रमण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने न्यूज़ चैनलों का अवलोकन कर रही महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती अर्चना कुमारी एवं श्रीमती प्रियंका कुमारी से यह जा रहे न्यूज़ चैनलों के अवलोकन से संबंधित जानकारी ली।

महिला पर्यवेक्षिका ने बताया कि वे राज्यस्तरीय, नेशनल एवं लोकल न्यूज चैनलों का अवलोकन किया जा रहा है तथा किसी भी प्रत्याशी के संबंध में यदि कुछ दिखाया जा रहा है तो उसे पंजी में दर्ज किया जा रहा है।

सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि यदि कोई आपत्तिजनक समाचार प्रसारित होता है या कोई पेड न्यूज मिलता है तो संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को तत्काल सूचित करें।

इसके बाद उन्होंने आईटी सेल का अवलोकन किया। जहाँ उन्होंने कार्यपालक सहायक राकेश कुमार मंडल, मनीष कुमार, आशीष कुमार, विजय कुमार एवं ऋषभ कुमार से जानकारी ली।
कार्यपालक सहायक राकेश कुमार मंडल ने बताया कि ट्विटर, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म अकाउंट पर नजर रखी जा रही है।

सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि सभी निर्वाची पदाधिकारियों से अभ्यर्थियों के सोशल मीडिया अकाउंट की सूची प्राप्त कर लें तथा उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर लगातार नजर रखें। इस दौरान मीडिया/ एमसीएमसी कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित थें।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *