डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना कल यानि मंगलवार को होना है। दरभंगा के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
एसएसपी बाबूराम ने बताया कि केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की 2 कम्पनी तथा bmp की तीन कम्पनी जिला में आ चुकी है। मतगणना के अवसर पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर इन कम्पनियों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न क्षेत्रों में सम्बंधित sdo तथा sdpo के नेतृत्व में की गई है।

मतगणना के दिन विधि व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सद्भभाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से कड़ाई से निपटने के निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत है।

इस आलोक में इन बलों तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था हर हाल में अक्षुण्ण बनाये रखने तथा उपद्रवियों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
अगर किसी व्यक्ति द्वारा विधि व्यवस्था भंग करने की सम्भावना हो तो इसके लिए निरोधात्मक गिरफ्तारी करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इस सम्बंध में कुछ चिन्हित लोगों पर 24 घण्टे नज़र रखने के लिए भी सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विजय जुलूस के सम्बंध में सिविल प्रशासन द्वारा अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !