दरभंगा : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2020 की मतगणना की तैयारी को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एचआर श्रीनिवास ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑन लाइन मीटिंग की। उन्होंने सभी डीएम को ब्रीफिंग करते हुए कहा कि मतगणना केंद्र पर फास्ट इंटरनेट की व्यवस्था रखनी होगी, जिसका स्पीड सर्विस कम ना हो और इसके लिए पर्याप्त स्पीड वाला तार लगवाने के निर्देश दिए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि मतगणना केन्द्रों पर 03 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रथम लेयर में सी.पी.एम.एफ, दूसरे लेयर में बी.एम.पी. और तीसरे लेयर में जिला सशस्त्र बल रहेगा। उन्होंने कहा कि मतगणना के सभी प्रक्रिया एवं सभी स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई जाये।
उन्होंने कहा कि जितने भी प्रपत्र हैं उसे अच्छी तरह से भरा जाए। पोस्टल बैलट एवं ई.भी.एम. की गिनती साथ-साथ चलेगी। पोस्टल बैलट तीन प्रकार के हैं प्रथम सरकारी सेवकों के, दूसरा 80 वर्ष से ऊपर वाले एवं पी.डब्ल्यू.डी. वोटर्स के तथा तीसरा मतदान कर्मियों के उन्होंने कहा कि एक राउंड के अंतर्गत सभी 14 टेबूल की गिनती शामिल होगी। इनकोर सिस्टम को आज ही अपडेट कर लेने के निर्देश दिए गए। प्रपत्र -20 जिसमें अंतिम मतगणना परिणाम की घोषणा होती है, वह उम्मीदवार वार होगा।

उन्होंने कहा कि अंतिम परिणाम की घोषणा के पूर्व निर्वाची पदाधिकारी प्रेक्षक की अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन पूरे शहर में धारा-144 (निषेधाज्ञा) लागू रहेगी, इसलिए कोई भी विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने सभी निर्वाची पदाधिकारी को ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अपने पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दे देंगे। वज्रगृह से मतगणना हॉल तक ई.भी.एम. लाने हेतु पर्याप्त संख्या में कर्मी रहेंगे एवं किसी एक पदाधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दे दें, ताकि जैसे ही एक राउंड की गिनती पूरी हो, दूसरे राउंड की गिनती के लिए मशीन टेबूल के समीप उपलब्ध रहे।

उन्होंने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी 10 नवंबर को पूर्वाह्न 7:15 बजे से वज्रगृह खोलना प्रारंभ कर देंगे। 8:00 बजे पूर्वाह्न में ई.भी.एम. टेबूल पर मतगणना के लिए उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को तीव्र गति से मतगणना कराने के निर्देश दिये।
इस ब्रीफिंग में नगर आयुक्त श्री मनेश कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त श्री तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्ता श्री विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्ता (वि.जाँ.) श्री अखिलेश प्रसाद सिंह सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !