डेस्क : 11 सालों तक नीतीश के साथ डिप्टी सीएम बन कर रहे सुशील मोदी अब उनके नायब नहीं रहेंगे. हालांकि बीजेपी ने नाम का एलान नहीं किया है लेकिन तार किशोर प्रसाद को नये डिप्टी सीएम का ताज मिल सकता है.
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
बीजेपी विधायक दल की बैठक में ही साफ हो गया था कि सुशील मोदी गद्दी से उतार दिये गये हैं. विधायक दल की बैठक में सुशील मोदी को विधानमंडल दल का नेता नहीं चुना गया है. बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें विधानमंडल दल का मौजूदा नेता होने के नाते बोलने का निमंत्रण दिया.

“मैंने 30 साल पार्टी की सेवा की है. पार्टी ने कई मौके दिये हैं. अब मैं चाहता हूं कि किसी नये व्यक्ति को जिम्मेवारी मिले. मैं चाहता हूं कि विधानसभा में चुनकर आया कोई विधायक पार्टी के विधानमंडल दल का नेता बने. इसलिए मैं तारकिशोर प्रसाद का नाम विधानमंडल दल के नेता के तौर पर प्रस्तावित करता हूं. वे ही एनडीए विधायक दल के उपनेता होंगे.”

सुशील मोदी के इस प्रस्ताव को बीजेपी विधायक दल ने पारित कर दिया. यानि सुशील मोदी कुर्सी से बेदखल हो गये हैं. उसके बाद के घटनाक्रम ने भी इसकी पुष्टि कर दी. नीतीश कुमार जब राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने गये तो सुशील मोदी उनके साथ नहीं थे.

सुशील मोदी को राजनाथ सिंह अपने साथ लेकर स्टेट गेस्ट हाउस लेकर चले गये. सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद जब नीतीश कुमार से पूछा गया कि उनका डिप्टी सीएम कौन होगा को मुख्यमंत्री बोले-थोडी देर में सब क्लीयर हो जायेगा. नीतीश के बयान से भी साफ हुआ कि सुशील मोदी उनके डिप्टी सीएम नहीं बनने जा रहे हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !