दरभंगा : आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020 हेतु महिला मतदाताओं के लिंगानुपात को बढ़ाने हेतु निर्वाचक सूची में छूटे हुए महिला मतदाताओं, प्रवासी मजदूरों व युवा मतदाताओं (18 से 19 वर्ष) के पंजीकरण को बढ़ावा देने हेतु 13 एवं 20 सितंबर के रविवार को विशेष कैम्प आयोजित करने एवं आगामी सोमवार से शनिवार तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी दरभंगा, डॉ त्यागराजन एस एम ने पत्र जारी कर सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को आदेश दिया है कि 13 सितंबर से 20 सितंबर तक दरभंगा के सभी बूथ(मतदान केंद्र) पर विशेष अभियान चलाकर महिला मतदाताओं, प्रवासी मजदूरों एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु सभी बीएलओ द्वारा विशेष कैंप लगाया जाए।
- महिला, प्रवासी मजदूरों एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु चलेगा विशेष अभियान
- 13 एवं 20 सितंबर (रविवार) को हर बूथ पर लगेगा कैम्प
- 14 से 19 सितंबर तक BLO डोर टू डोर करेंगे भ्रमण

उन्होंने कहा है कि 13 सितंबर (रविवार) एवं 20 सितंबर (रविवार) को सभी बी.एल.ओ अपने बूथ पर सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक विशेष कैंप लगाकर नए मतदाताओं, विशेषकर महिला मतदाताओं का फॉर्म -06 के द्वारा पंजीकरण करेंगे तथा 14 सितंबर 2020 (सोमवार) से 19 सितंबर 2020 तक (शनिवार) सभी बी.एल.ओ अपने- अपने क्षेत्र में डोर- टू -डोर कैंप चलाकर महिला मतदाताओं, प्रवासी मजदूरों एवं युवा मतदाताओं का पंजीकरण करेंगे।

उन्होंने कहा है कि महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने हेतु सभी बी.एल.ओ अपने- अपने बूथ पर इस अभियान के दौरान कम से कम 50 महिला वोटर का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी प्रोटोकॉल यथा- मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित भी करेंगे।

अभियान समाप्ति के 02 दिन के अंदर दरभंगा जिला के सभी निर्वाची पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उक्त अवधि के दौरान नए मतदाताओं के किये गए पंजीकरण से संबंधित प्रतिवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !