दरभंगा : जिलाधिकारी नालंदा द्वारा अपने पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि इस वर्ष कोविड19 (कोरोना) महामारी को देखते हुए राजगीर मलमास मेला 2020 का आयोजन स्थगित कर दिया गया है।
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
उन्होंने कहा है कि राजगीर मलमास मेला 2020 का आयोजन 18-09- 2020 से आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। राजगीर मलमास मेला एक राष्ट्रीय धार्मिक मेला है तथा मलमास मेला का धार्मिक महत्व कुंभ मेला की तरह है।

कोविड-19 संक्रमण की स्थिति वर्तमान में गंभीर बनी हुई है। श्रद्धालुओं के आने के कारण कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। मेले में सामूहिक स्नान की उच्चतम धार्मिक मान्यता है। ऐसे में सामाजिक दूरी का अनुपालन संभव नहीं होगा एवं कोविड-19 का संक्रमण ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

उपरोक्त परिपेक्ष में सम्यक विचारोपरांत राज्य सरकार द्वारा व्यापक जनहित में राजगीर मलमास मेला 2020 का आयोजन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !