डेस्क : साल के आखिरी दिन बिहार में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी विभाग ने रंगेहाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार किया है.
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
मिली जानकारी के मुताबिक वैशाली के राजापाकर प्रखंड के बीडीओ राजीव रंजन परिवादी पुरुषोत्तम कुमार से कार्यालय परिसर में हीं एक लाख की घूस ले रहे थे. तभी निगरानी विभाग के आफिसर्स ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

बताया जाता है कि राजीव रंजन पैक्स चुनाव से संबंधित सभी कागजात समय पर देने के लिए दो लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद एक लाख में सौदा तय हुआ. परिवादी पुरूषोत्तम कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी. जिसके बाद निगरानी ब्यूरो ने धावा दल का गठन किया और इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !