डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम सामने आने के बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी को लेकर आज पटना में मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए के नेता के रूप में चुन लिया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मीटिंग के बाद नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राजभवन पहुंचे और विधायकाें का समर्थन पत्र सौंपने के बाद सीएम आवास लौट गए हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार कल 7वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

इधर एनडीए की बैठक के दौरान विधानमंडल के नेता के तौर पर सुशील मोदी के नाम का ऐलान किया गया है। वहीं कटिहार के चुने गए विधायक तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

वहीं रेणु देवी को उपनेता के रूप में चुना गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा राजनाथ सिंह ने कर दी है। हालांकि डिप्टी सीएम कौन होगा इस पर अब भी संशय बरकरार है।
भाजपा नेता तारकेश्वर प्रसाद के डिप्टी सीएम बनने की प्रबल संभावना
भाजपा नेता तारकेश्वर प्रसाद एनडीए विधायक दल के उप नेता बने। सुशील कुमार मोदी ने एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में ही इसका प्रस्ताव रखा। इनके उप नेता बनने से उप मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रबल संभावना तार किशोर प्रसाद की हो गई।

सूत्रों के अनुसार बैठक में सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 30 सालों में पार्टी ने हमें कई जिम्मेदारियां दी। विधायक दल के नेता, विरोधी दल के नेता से लेकर उप मुख्यमंत्री तक के पद पर रहा। मेरी दिली इच्छा है कि पार्टी का ही कोई विधायक उप नेता बने। उनके इस बयान से यह साफ हो गया कि सुशील मोदी संभवतः मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हों। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !