Breaking News

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की जीत, खुशी में झूमे युवा – राजेश्वर राणा

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। अबतक जीती हुई घोषित सीटों में से एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआइएमआइएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए नेे बहुमत हासिल कर लिया है।

बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू० के संगठन सचिव सह मुज़फ़रपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा और युवा जेडीयू दरभंगा के संयुक्त नेतृत्व में दरभंगा के कर्पुरी चौक पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की जीत पर युवा जेडीयू में ख़ुशी मनाया गया ।

युवा में खुशी की लहर

राजेश्वर राणा ने कहा कि जनता ने एक बार फिर एनडीए पर विश्वास किया है और महागठबंधन को सिरे से नकार दिया। एनडीए का विजयरथ गतिमान है जबकि महागठबंधन की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी और युवाओं में ख़ुशी की लहर है। इस मौक़े पर अंशु कुमार , गोपाल कुमार ,रिशव सिंह , नीरज झा, सिद्रआथ झा ,समीर मिश्रा , मांनी कुमार और युवा जेडीयू के अन्य साथी मौजूद थे।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *